Uttarakhand Weather: आज का मौसम पूर्वानुमान ,इन जिलों में बरसेंगे बादल और होगी बर्फबारी
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटे हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक, 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर दिखाई देगा, जिसकी वजह से 22 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश की संभावना है।
इसके साथ-साथ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है। वहीं मैदानी क्षेत्र खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह और शाम को कोहरा छाने की संभावना है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक पाला पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।
जिसकी वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है। ठंड और शीतलहर की भी संभावना है। Uttarakhand Weather Update,Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


