Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आया बड़ा अपडेट, 11 अप्रैल तक देखें मौसम का हाल
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। सुबह गुलाबी ठंड के साथ ही दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड राज्य के लिए 11 अप्रैल तक पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम पूर्वानुमान (7 अप्रैल से 11 अप्रैल)
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 7 अप्रैल रविवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा अर्थात बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा।
9 और 10 अप्रैल को 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 और 10 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक की 11 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में फिलहाल 11 अप्रैल तक बारिश की संभावना बहुत कम है उन्होंने बताया इस सप्ताह तक तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 33.2 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 35.0 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand State Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


