उत्तराखंड weather- आज का मौसम पूर्वानुमान ,इन चार जिलों में बारिश संग बर्फबारी के आसार
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल -पल बदल रहा है। मैदानी इलाकों में जहां मौसम शुष्क बना हुआ है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत ज्यादातर चोटियों पर हिमपात हुआ है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई। ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर हो रही है बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शनिवार को उत्तरकाशी , चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में उथला कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


