Uttarakhand Weather: मौसम की बड़ी अपडेट किसान भाइयों के लिए , देखिए
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से किसान भाइयों के लिए राहत की बड़ी अपडेट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इन दिनों गेहूं की फसल कटाई का कार्य चल रहा है ऐसे में मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर आई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।
अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले तीन दिन आंशिक बादल के साथ ही मौसम साफ रहने की संभावना है धूप खिलने से पारे में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका है।
तापमान
दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज़ किया गया इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दिन में तेज गर्मी महसूस की जा रही है। अगले एक-दो दिन में पारा 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है। uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


