लालकुआँ: श्रमिक नेता कैलाश चौसाली के आकस्मिक निधन से शोक की लहर
सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री रहे चौसाली, श्रमिक हितों और समाजसेवा में निभाई अहम भूमिका
लालकुआँ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री कैलाश चौसाली के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही मिल कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा के प्रति समर्पण को याद कर भावुक हो उठा।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें उपचार हेतु राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की भावना फैल गई।
कैलाश चौसाली अपने हसमुख और सहज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और श्रमिक हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के कारण वे श्रमिकों और आमजन के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।
उनके निधन को श्रमिक जगत और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, श्रमिक साथियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


