Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मौसम में भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, नैनीताल सहित इन जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम में भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, नैनीताल सहित इन जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi September 16, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Weather School Holiday News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में आज 16 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत अभी तक तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

देहरादून जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 16 सितम्बर, 2025 को जारी अद्यतन मौसम नॉवकास्ट के अनुसार दिनांक 16 सितम्बर, 2025 (प्रातः 06:21 तक) को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का “रेड” अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 16.09.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 16.09.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों / कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा। तद्‌नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

नैनीताल जिले में भी आज बंद रहेंगे स्कूल
नैनीताल। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 14.09.2025 की दोपहर 01:30 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 16.09.2025 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हेतु “अलर्ट” जारी किया गया है जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अतितीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों/गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक-18.09.2025 (मंगलवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित सगरत शैक्षणिक संस्थाओ) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक-16.09.2025 (मंगलवार), को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। उक्त आदेश उन आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नही होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। विद्यालयों में शिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ को अत्यन्त आवश्यकता की स्थिति में विद्यालय बुलाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्णय ले सकेंगे, दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों एवं स्टाफ को अनावश्यक विद्यालय न बुलाया जाए। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी‌।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

पिथौरागढ़ जिले के तीन विकासखंडो में आज छुट्टी घोषित
देहरादून‌। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गई है।

मौसम चेतावनी के मद्देनज़र जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला, मुनस्यारी एवं डीडीहाट क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

हालाँकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मा० मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 एवं 9) पूर्व निर्धारित तिथि 16 सितम्बर को ही यथावत् संपन्न होगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast For Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Update Today उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
रुद्रपुर गैंगरेप मामले की जांच से जुड़ा प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
टाइम्स अचीवर्स 2026 समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

  • रुद्रपुर गैंगरेप मामले की जांच से जुड़ा प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज

  • उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता

  • टाइम्स अचीवर्स 2026 समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,933)
  • उधमसिंह नगर (1,306)
  • क्राइम (3,453)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,956)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (968)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,106)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (624)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर Uttarakhand Weather Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज Rudrapur Crime: युवती से गैंगरेप मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, CCTV फुटेज से तीनों आरोपितों की तलाश तेज Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता Uttarakhand Weekly Weather Forecast (27 July-2 August): सप्ताह की शुरुआत भारी बारिश से, 2 अगस्त तक तेज रहेगी मानसून की सक्रियता Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार से मिलती है असली सफलता, बोले डीजी सूचना बंशीधर तिवारी Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश Dehradun: जनहित और नवाचार पर डीएम आशीष चौहान का फोकस, विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश