मां नंदा- सुनंदा के जयकारों से गुंजायमान हुआ बिंदुखत्ता , कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु ,देखें वीडियो

ढोल नगाड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा , हजारों की संख्या में शामिल हुए मां नंदा सुनंदा के डोले में ग्रामीण
लालकुआं। यहां काररोड सरस्वती मंदिर प्रांगण बिंदुखत्ता में मां नंदा सुनंदा महोत्सव पूर्ण आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को मां नंदा सुनंदा की डोले के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीण शामिल हुए ,बिंदुखत्ता में आयोजित मां नंदा सुनंदा महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजी मातृशक्ति ने सिर में कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों, मशकबीन के बीच मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया। कार रोड सरस्वती देवी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो से होते हुए निकली। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन पूजन किया।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि पीसीसी मेंबर हरेंद्र सिंह बोरा ,विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी क्षेत्रवासियों को मां नंदा सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री बोरा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग शक्ति के उपासक रहे है। यहां के कण कण में देवी का वास है। उन्होनें कहा मां नंदा सुनंदा की छत्रछाया सभी लोगो पर बनी रहे यही वह कामना करते है। पवन चौहान ने कहा कि मां नंदा सुनंदा महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत है यह महोत्सव आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर सन्मार्ग में चलने की प्रेरणा देते हैं उन्होंने उत्तराखंड के तीज त्यौहार लोक पर्वों को धार्मिक विरासत बताते हुए इन्हें संरक्षित करने के लिए युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।



इस अवसर पर मां नंदा सुनंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष खड़क नाथ , प्रबंधक गणेश जोशी, उपाध्यक्ष भवानी नाथ ‘पप्पू’ , संरक्षक वीरेंद्र सिंह दानू , अर्जुन नाथ ,खिलाफ सिंह दानू , दौलत नाथ , बलवंत दानू ,चंदन फर्सवाण , पंकज दानू ,प्रेम बल्लभ जोशी ,सचिव प्रदीप नौटियाल , उप प्रबंधक ललित सिंह दुबड़िया ,उप सचिव चंदन सिंह बिष्ट , राजेंद्र सिंह दुबड़िया , कोषाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट , उप कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह दानू , प्रचार मंत्री गोविंद सिंह गड़िया , नरेश गोस्वामी , संचालक दीवान सिंह गड़िया , मनोज सिंह दानू , भंडार मैनेजर कुंवर सिंह पंवार , पुष्कर सिंह दुबड़िया , हरीश दानू ,महेंद्र सिंह गुसाई ,पुजारी दिवाकर कांडपाल , चिंतामणि जोशी , गिरधर बम ,राजेंद्र चौहान , चंदन सिंह पालियाल ,हरेंद्र दानू समेत भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या में झूमे ग्रामीण
शुक्रवार रात प्रथम दिवस सांस्कृतिक संध्या का पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चन्द्र सिंह पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पीसीसी बलवंत सिंह दानू , हेमवती नंदन दुर्गापाल ने किया शुभारंभ।

कार्यक्रम को दूरभाष के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी किया संबोधित सभी क्षेत्रवासियों को दी मां नंदा सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में राज्य के जाने-माने कलाकारों द्वारा दी जा रही है मनमोहक प्रस्तुति। कमेटी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया आज शनिवार की रात 8:00 बजे से द्वितीय दिवस की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोक कलाकारों के द्वारा अनेक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें