Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर – विकासखंड कपकोट बहुउद्देशीय शिविर में उमड़े ग्रामीण , कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर – विकासखंड कपकोट बहुउद्देशीय शिविर में उमड़े ग्रामीण , कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi December 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

विधायक और डीएम की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Bageshwar News: जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए विकास खंड कपकोट के राइंका कन्यालीकोट परिसर में शुक्रवार को विधायक सुरेश गढ़िया एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। बिजली,पानी प्रधानमंत्री आवास ,सिंचाई नहर, सड़क मार्ग को लेकर सबसे अधिक समस्या व शिकायतें उजागर हुई। जिसे जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के तहत एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 46 समस्याएं व शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश शिकायतें एवं समस्याओं का जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में हयात सिंह, नरेंद्र सिंह, हीरा सिंह निवासी कन्यालीकोट द्वारा बिजली के अधिक बिल आने की शिकायत की। रघुवीर सिंह, विशन सिंह, संजय पांडे ने अपने-अपने क्षेत्रों की झूलती बिजली की तारो, तिरछे व खराब बिजली के खम्बों को बदलने व पेड़ से टकराने वाली तारों को ठीक कराने हेतु पेड़ों की लापिंग कराने की मांग की। जिलाधिकारी एवं विधायक ने लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए क्षेत्र में कल से अभियान चलाकर झूलती तारों को ठीक करने एवं पेड़ों की लापिंग कराने के निर्देश ऊर्जा निगम को दिए। शिविर में हीरा देवी, शांति देवी, चतुर राम, सरस्वती देवी, दिनेश आर्या, उमा देवी आदि द्वारा आवास विहीन व अत्यंत गरीब होने का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने सीडीओ को पात्र लोगों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। बैसानी सिंचाई नहर की मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई। आलम सिंह दानु द्वारा माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनने का मामला उठाया। डीएम ने तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर में आए व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन व दिव्यांग प्रमाण पत्र समेत विभिन्न पेंशन के संबंध में 38 लोगों को जानकारी प्रदान की गई। साथ ही 11 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। दो लाभार्थियों को कान की मशीन,एक को व्हीलचेयर एक लाभार्थी को छड़ी वितरित की गई। डेयरी विकास विभाग द्वारा 50 लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग द्वारा 30 काश्तकारों को बीज,दवाई वितरित की गई। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा के दौरान घटित घटना में राहत एवं बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। उद्योग विभाग द्वारा 29 व्यक्तियों को स्वरोजगार  योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। बाल विकास विभाग द्वारा नंदा गौरा देवी ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की 78 लोगों की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग द्वारा 60 पशुपालकों को दवाई वितरित की गई।श्रम विभाग 10 लोगों को श्रम कार्ड एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 25 लोगों को कौशल विकास को लेकर जानकारी प्रदान की। वहीं मत्स्य विभाग द्वारा 20,उरेड़ा विभाग द्वारा 25, ग्रामोद्योग 18, लीड बैंक 25, कृषि 25, वन विभाग द्वारा 70 लोगों को वनाग्नि व पर्यावण संरक्षण को लेकर जानकारी दी। आयुष विभाग द्वारा 114 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। 8 लोगों का प्रकृति परीक्षण भी किया गया। पूर्ति विभाग द्वारा 12 नए राशन कार्ड बनाने की औपचारिकता पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे इस हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। विधायक ने सभी से मिलजुलकर विकास के कार्यों को गति देने का आवह्न किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम सबको मिल जुलकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल टावरों की मांग को लेकर जानकरी देते हुए कहा कि कपकोट विधानसभा का कोई भी गांव संचार विहीन नही रहेगा। यहां दूरसंचार के नए टावरों को स्थापित करने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुड़कुनी,जगथाना में टॉवर लग चुके है। अन्य जगह भी टॉवर लगने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी तारतम्य के साथ अंत्योदय अवधारणा के तहत कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सकारात्मकता के साथ एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ता को भी सूचित करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने राइंका कन्यालीकोट का भी निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया तथा उनके लक्ष्यों को जाना। छात्राओं से अंग्रेजी,गणित,विज्ञान से सम्बंधित विषयों के सवाल पूछे गए। सहजता के साथ छात्राओं द्वारा सवालों का जवाब दिया गया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को कॉलेज में बेहतर शैक्षिक वातावरण कायम रखने के निर्देश दिए। उसके बाद जिलाधिकारी एवं विधायक द्वारा जगथाना में ट्राउट मत्स्य तालाबों का भी निरीक्षण कर जायजा लिया गया। तथा मत्स्य पालकों से वर्तमान में मछली उत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने जगथाना में क्लस्टर आधारित मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

शिविर में निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, निवर्तमान ग्राम प्रधान गिरीश गढ़िया, प्रकाश बिष्ट, बिशन सिंह ,रमेश जोशी, सुरेंद्र गढ़िया ,भूपेश फर्त्याल, समाजसेवी विशन सिंह लुमियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, डीएचओ आरके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, ईई पेयजल निगम वीके रवि, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम बागेश्वर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,559)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,281)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी