हल्द्वानी: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को लिया हिरासत में
काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
बोलेरो की टूटी हेडलाइट में फंसा मिला मृतक का कपड़ा, पुलिस कर रही मामले की जांच
Haldwani News- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक ग्रामीण किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर लिया है, जबकि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, देवलातल्ला गौलापार निवासी 54 वर्षीय किसान शोभन सिंह रावत बुधवार देर शाम कुंवरपुर रेशम बाग क्षेत्र से होली खेलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार किसान उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक किसान के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल बोलेरो का नंबर UP 32 QN 9037 है। मौके पर बोलेरो की दाहिनी ओर की हेडलाइट टूटी हुई मिली है और उसी में मृतक की पैंट का कपड़ा फंसा हुआ पाया गया। हादसे के समय चालक मौके पर ही मौजूद था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


