उत्तराखंड- यहां परीक्षा देने आई युवती का पैर फिसला , गंगा की लहरों में हुई ओझल
पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने शुरू किया सर्च एंड रेस्क्यू अभियान
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आई है यहां अपने साथियों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने आई युवती गंगा की तेज धार में पैर फिसलने के चलते बह गई तथा देखते-देखते आंखों से ओझल हो गई जब तक उसके साथ के दोस्त कुछ समझते तब तक वह नदी के तेज प्रभाव में बहती चली गई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद ढाल वाला पोस्ट से एसडीआरएम रेस्क्यू टीम के उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में घटनास्थल पर टीम रवाना हुई और सर्चिंग अभियान प्रारंभ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार आयुषी चमोली पुत्र दिनेश चमोली उम्र 18 वर्ष ग्राम पाटा जनपद टिहरी गढ़वाल अपने चार अन्य साथियों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने ऋषिकेश आई थी तथा वह ऋषिकेश गंगा घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूम रही थी कि अचानक गंगा की तेज लहरों की चपेट में आकर पैर फिसलने के चलते वह लापता हो गई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया तथा चीख-पुकार मचने के बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया ।
समाचार लिखे जाने तक लापता युवती का कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के अनुसार गंगा में पानी अधिक होने के चलते सर्च एंड रेस्क्यू अभियान में भारी दिक्कतें सामने आ रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


