उत्तराखंड- (हादसा) अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर ही मौत
- SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Rudraprayag News: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे होने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां त्रिजूगीनारायण मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटना हो जाने पर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया है।
बताया जाता है कि त्रिजूगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर वाहन वाहन संख्या UK12CG -0565 आ रहा था जो रास्ते मे अनियंत्रित होकर पहाड़ी मार्ग से निचले मार्ग पर गिर गया, जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची SDRF द्वारा शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया मृतक की पहचान मिथलेश उम्र – 34 ग्राम कमेदा त्रिजूगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी नितिन रावत ,आरक्षी विकास रमोला ,अनुसूया प्रसाद.,प्रवीण सिंह ,भूपेंद्र टेक्निशीयन सुमित ,पेरामीडिक्स विनय मोहन.चालक दीपक कुमार आदि लोग थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; जानें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल