उत्तरकाशी- फूलचट्टी के पास युवक खाई में गिरा ,SDRF ने किया रेस्क्यू , video
- जनपद उत्तरकाशी फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू।
Uttarakashi News: उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत फूल चट्टी के समीप एक युवक गहरी खाई में जा गिरा सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
घटनाक्रम के मुताबिक आज चौकी जानकीचट्टी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमे SDRF टीम की आवश्कता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 50 मीटर नीचे खाई में पैदल वेकल्पिक मार्ग से हो होते हुऐ घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व जिला पुलिस के साथ समनवय बनाकर स्ट्रेचर बोर्ड के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान जयराम उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सिंदरी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


