Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी – सुरंग के बाहर चमत्कार! उभरी शिव आकृति, बचाव अभियान युद्धस्तर पर देखें लेटेस्ट अपडेट video
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी – सुरंग के बाहर चमत्कार! उभरी शिव आकृति, बचाव अभियान युद्धस्तर पर देखें लेटेस्ट अपडेट video

Mohan Chandra Joshi November 27, 2023
ख़बर शेयर करें -

Uttarkashi News: सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। दिन रात बचाव अभियान के साथ ही दुआओं का दौर भी जारी है।

वहीं सिलक्यारा में रेस्क्यू के दौरान सुरंग के बाहर पहाड़ी पर अचानक चमत्कार का एहसास होना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे शुभ संकेत मानते हुए फंसे श्रमिकों के जल्द सकुशल बाहर निकलने की उम्मीद जता रहे हैं।

बीते 12 नवंबर की सुबह ही सिलक्यारा में टनल टूटने से 41 श्रमिक भीतर फंस गए थे। आज रेस्क्यू का 16वां दिन है। तब से उन श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए देश और विदेश के विशेषज्ञों के अलावा आर्मी, एयरफोर्स, आईटीबीपी, एनडीआरएफ आदि एजेंसियां रेस्क्यू चला रही हैं। मौके पर हॉरिजेंटल और वर्टिकल ड्रिलिंग चल रही है। अब सुरंग के बाहर पहाड़ी पर अचानक भगवान शिव आकृति उभरने का मामला काफी चर्चाओं में आ गया है।

लोग बोले, भगवान आए हैं बचाने

भगवान शिव आकृति दिखने का मामला काफी चर्चाओं में है। रेस्क्यू क्षेत्र के आसपास मौजूद लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान भोलेनाथ भीतर फंसे श्रमिकों को बचाने स्वयं आ गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही श्रमिक बाहर निकल जाएंगे।

पहाड़ी पर उभरी आकृति

सिलक्यारा सुरंग के मुहाने के पास स्थापित किए गए बाबा बौखनाग के मंदिर की पहाड़ी पर अचानक देव आकृति उभर पड़ी। ये मामला काफी कौतुहल का विषय बना हुआ है।

पानी रिसाव से बनी आकृति

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हरिद्वार मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी RTO समेत कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

सुरंग के मुहाने के ऊपर पानी का रिसाव बढ़ गया है। पानी के रिसाव से एक आकृति उभर कर सामने आई है। उभरी आकृति एक देवता का आभास करा रही थी। आकृति में दिख रहा है कि देवता के हाथ में शस्त्र या दिव्य वस्तु है। लोग इसे बेहद शुभ संकेत मान रहे हैं।

सिल्क्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए एक बार फिर अभियान तेज हुआ है। लेजर व प्लाज्मा कटर पहुंचने के बाद ऑगर मशीन के फंसे हुए बरमे को काटकर निकालने के काम में तेजी आई। वहीं सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग शुरु कर 30 मीटर तक ड्रिलिंग कर ली गई है।

सिलक्यारा सुरंग में 15 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है। अब खबर सामने आई है कि यदि कोई बाधा नहीं आई, तो दो दिन में श्रमिकों तक पहुंच सकते हैं।

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है और ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य जारी है। जिसके लिए 1 मीटर पाइप भी काटा का चुका है। आगे का कार्य मैन्युअली किया जाएगा।

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 30 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 98% से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, डीएम बोले- हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो सुनिश्चित

इस दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा मौजूद रहे।

पीएमओ की टीम ने लिया रेस्क्यू का जायजा , श्रमिकों का बढ़ाया हौंसला

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा एवं केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिकों, इंजीनियरों से भी जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया।

प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने की प्रक्रिया में जुटे श्रमिकों टिंकू दुबे, अमित, शशिकांत, झारू राम, राधे रमण दुबे, ओम प्रकाश, एन. डी अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनके काम की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहां श्रमिकों को भेजे जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

टेलिफोनिक के जरिए फंसे श्रमिकों से की बात
प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप एवं बीएसएनएल द्वारा स्थापित टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह एवं अन्य लोगों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 युवाओं से लाखों की ठगी, डीएम के निर्देश- जालसाज पर लगेगा गैंगस्टर

उन्होंने वार्ता के दौरान श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों से खाने-पीने बिजली पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु सभी लोग मेहनत कर रहे हैं। कई मोर्चों पर कार्य चल रहा है। सभी को जल्द से जल्द निकाले जाने की कोशिश जारी है।

श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है सरकार


प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजनों के साथ ही पूरा देश उनके शीघ्र और सुरक्षित निकाले जाने की दुआ कर रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश की दुआएं अंदर फंसे श्रमिकों के साथ है। परिजनों को हौसला बनाए रखना होगा। सरकार हर स्थिति पर श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय( भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttarkashi Tunnel Rescue Update

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarkashi Tunnel Rescue Update उत्तरकाशी - सुरंग के बाहर चमत्कार! उभरी शिव आकृति उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बचाव अभियान युद्धस्तर पर देखें लेटेस्ट अपडेट video

Related Stories

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का औपचारिक फाइल फोटो। धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2026 की सांकेतिक तस्वीर। Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
बारिश के दौरान घने बादलों से ढका उत्तराखंड का मौसम। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में रेलवे भर्ती और सरकारी नौकरी का प्रतिनिधित्व करता दृश्य। RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

Mohan Chandra Joshi June 30, 2026
उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
₹20000 की रिश्वत लेते जेई विवेक कुमार गिरफ्तार प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Vigilance Trap: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ JE

Mohan Chandra Joshi June 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का औपचारिक फाइल फोटो। धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू

  • उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2026 की सांकेतिक तस्वीर। Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

  • बारिश के दौरान घने बादलों से ढका उत्तराखंड का मौसम। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा

  • प्रतीकात्मक तस्वीर में रेलवे भर्ती और सरकारी नौकरी का प्रतिनिधित्व करता दृश्य। RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पर चलते लोग और काले बादल। (प्रतीकात्मक फोटो) Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,609)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,417)
  • खेल (356)
  • चंपावत (961)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (646)
  • देहरादून (10,780)
  • नैनीताल (6,342)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,047)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,129)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,356)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू धामी सरकार फिर जनता के द्वार: 4 जुलाई से 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन Job Alert: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती शुरू, 29 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; तापमान गिरेगा RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट