उत्तराखंड: यमुना नदी ट्रक हादसा, लापता परिचालक का शव SDRF ने बरामद किया
यमुना नदी हादसे में तीन दिन बाद मिला लापता परिचालक का शव, SDRF ने चलाया था सघन रेस्क्यू अभियान
देहरादून। जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्र अंतर्गत यमुना पुल के समीप 17 अप्रैल 2026 को हुई ट्रक दुर्घटना में लापता हुए परिचालक का शव एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को थाना नैनबाग क्षेत्र में विकासनगर से त्यूणी जा रहा सरकारी राशन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया था। हादसे में ट्रक चालक उदय सिंह घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जबकि परिचालक संदीप अधिकारी (32 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह अधिकारी, निवासी ग्राम बुराष्टि (कच्चा), चकराता, लापता हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना नैनबाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लगातार तीन दिनों तक यमुना पुल से डैम क्षेत्र तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली।
इसके बाद 19 अप्रैल 2026 को एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर की टीम, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में दोबारा सर्चिंग अभियान में जुटी। गहन तलाशी के दौरान टीम ने ट्रक के नीचे नदी से परिचालक संदीप अधिकारी का शव बरामद किया। शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


