उत्तराखंड:तीन बच्चों के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग, एक की मौत-रेस्क्यू जारी
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व एक बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला जिसमें बच्ची की मौत हो गई जबकि महिला के 2 बच्चे अभी लापता हैं सर्च अभियान जारी है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक यहां एक महिला ने पति से परेशान होकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के खोजबीन पर तीन साल की मासूम की मौत हो गई जबकि बाकी दो बच्चों का पता नहीं चला है। इधर, मां भी बदहवास स्थिति में है।
पति से विवाद के बाद एक महिला अपने तीन बच्चों संग शक्ति नहर में कूद गई। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला के 12 और 13 वर्ष के दो बच्चों की नहर में खोजबीन की जा रही है। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर देहरादून के रूप में हुई है। मृतक बच्ची 3 साल की थी। बताया गया कि रविवार सुबह महिला का किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह बच्चों के साथ शक्ति नहर पहुंची और पुल से नहर में छलांग लगा दी। समाचार लिखे जाने तक रेसक्यू अभियान जारी था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें