Uttarakhand: घास काटने जंगल गई महिला गहरी खाई में गिरी ,SDRF ने बरामद किया शव
100 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला का शव SDRF उत्तराखंड ने किया बरामद
Chamoli News- उत्तराखंड के चमोली जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है , यहां गौचर में एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला घास काटने के लिए जंगल गई हुई थी , इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला का शव खाई से बरामद किया।
घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को समय लगभग 17:40 बजे चौकी गोचर/नगर पालिका अध्यक्ष के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट गोचर को सूचना प्राप्त हुई कि दुआ गांव (गोचर) निवासी एक महिला प्रातः जंगल में घास लेने गई थी, जो देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी है।
उक्त सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट गोचर से SDRF टीम सर्च ऑपरेशन हेतु तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सघन सर्चिंग के दौरान महिला के खाई में गिरने की पुष्टि हुई, जिसके उपरांत टीम द्वारा दुर्गम एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कार्य करते हुए मृतका के शव को खाई से बाहर निकाला तथा लगभग 02–03 किलोमीटर दूरी तक पैदल स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक लाया गया। इसके पश्चात आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतका का विवरण– किरण देवी पत्नी श्री प्रकाश सिंह, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- रावलनगर, गौचर, चमोली।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


