Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- मौसम का हाई अलर्ट ,170 सड़कें बंद ,इन 07 जिलों में छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड- मौसम का हाई अलर्ट ,170 सड़कें बंद ,इन 07 जिलों में छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi July 10, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है
जिससे राज्य में जनजीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। आलम ये है कि जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए 7 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए है।

07 जिलों में छुट्टी घोषित


उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ में एक दिन(10 जुलाई), ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा व बागेश्वर में तीन दिन.(10 से 12 जुलाई) और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। uttarakhand weather update

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 से 13 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की तेज बौछार के साथ बिजली चमकने और तेज गर्जन की आशंका है। मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए बारिश के दौरान पक्के घरों में रहने को कहा है। खुले स्थान पर मवेशियों और वाहनों को रखने से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

170 सड़कें बंद

प्रदेश में भारी बारिश पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन और स्लिप आने से 241 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें से 160 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं, जबकि 81 सड़कें रविवार को बंद हुईं। रविवार देर शाम तक 70 सड़कों को खोला जा सका था, जबकि 171 सड़कें अवरुद्ध रहीं। uttarakhand weather alert

प्रदेश में भारी बारिश की सबसे अधिक ग्रामीण सड़कों पर पड़ी है। कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि बारिश के चलते बाधित हुई सड़कों को सुचारु करने के लिए 166 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनों को लगाया गया है। बंद सड़कों में 16 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 80 ग्रामीण सड़कें और 64 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। uttarakhand weather alert

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है भारी बारिश के चलते कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं। इसके चलते सीएम धामी ने भी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश के मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप पूर्ण सतर्कता बनाए रखें व अनावश्यक यातायात से बचें। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने हेतु प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।’ uttarakhand weather

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

आपातकालीन परिचालन केंद्र ने किया जिलों को अलर्ट हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 10 जुलाई से 12 जुलाई तक राज्य के चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
इसी क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर जिलाधिकारी चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर को अपने जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किये गए है | संबंधित जिलाधिकारिओ को प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखने, किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं

का तत्काल आदान-प्रदान करने, आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियो एवं विभागीय नोडल अधिकारियो को
हाई अलर्ट में रहने, समस्त राजस्व उपनिरीक्षको , ग्राम विकास अधिकारियो , ग्राम पंचायत अधिकारियो को अपने क्षेत्रों में
बने रहेंने,समस्त चौकी / थाने को भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में
रहने, उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं करने, अधिकारीगणो को बरसाती, छाता, टार्च हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करने, उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की
व्यवस्था करने, विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में विशेष सावधानी बरतने, असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के
आवागमन की अनुमति न देने, नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर करने,
NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPDW आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करने,केन्द्रीय जल आयोग के लिंक http//ffs.india-water.gov.in से जलस्तर / खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चत करने के निर्देश जारी किये गए है |
समस्त सम्बन्धित अधिकारियो को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 2664314, 2664315 2664316, फैक्स नं० 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल देने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। uttarakhand weather update

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 170 सड़कें बंद Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Alert इन 06 जिलों में छुट्टी घोषित उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- मौसम का हाई अलर्ट देवभूमि उत्तराखंड मौसम अपडेट मौसम अलर्ट मौसम ब्रेकिंग

Related Stories

देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को मंजूरी दी। Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का प्रतीकात्मक चित्र Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

  • नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

  • : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को मंजूरी दी। Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,795)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,396)
  • नैनीताल (6,601)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी