उत्तराखंड- मौसम का येलो अलर्ट , इन जनपदों में आज भारी बरसात की चेतावनी
Dehradun , Uttrakhand weathe Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को राज्य के देहरादून बागेश्वर नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं टिहरी रुद्रप्रयाग चमोली तथा कुमाऊं मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक वर्षा रुद्रप्रयाग में 80mm रिकॉर्ड की गई। वहीं गंगोलीहाट में 48 उत्तरकाशी में 39 बेरीनाग में 36 कौसानी में 30 हल्द्वानी में 26 चोरगलिया में 29 एमएम वर्षा के साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के तमाम जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। uttarakhand weather update
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 8 जुलाई तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की संभावना है साथ ही कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने की संभावना है। uttarakhand weather update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


