Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज कोल्ड- डे और घने कोहरे का यलो अलर्ट , इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (19.12.2025) उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान:
उत्तराखंड राज्य में शुष्क मौसम के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे और शीतलहर के चलते कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार 19 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बनने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर और बढ़ेगा। जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
पर्वतीय जिलों में 20 और 21को बारिश बर्फबारी की संभावना
पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं ,बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


