Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश – ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी का अलर्ट इन जिलों में

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (16.03.2025): उत्तराखंड राज्य में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है वहीं पिछले 24 घंटे में ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। आज ऊंची चोटियों में भारी बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में गरज- के साथ बारिश -ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसको लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज रविवार 16 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी , चमोली , पिथौरागढ़ , नैनीताल , देहरादून , टिहरी ,पौड़ी,अल्मोड़ा, बागेश्वर , रुद्रप्रयाग और चंपावत जिले में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं ऊंची चोटियों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 17 मार्च से मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि पहाड़ी इलाकों में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा।
बदरीनाथ , यमुनोत्री और गंगोत्री में हुई भारी बर्फबारी
शुक्रवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी से गंगोत्री में तीन यमुनोत्री और बदरीनाथ में डेढ़ फीट और केदारनाथ धाम में दो फ़ीट बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पहले से ही बाधित है। वहीं अब मल्हारी और उखीमठ हाईवे भी अवरुद्ध हो गए हैं।
गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन होने की वजह से रास्ता बंद हो गया है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सामान्य वाहनों के लिए सुक्की टॉप से आगे बंद कर दिया गया है जबकि 4X4 टायरों पर नॉन स्केडिंग चेन लगे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई दी जा रही है।
उत्तराखंड में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को सुबह के समय थम गई। जिसके बाद पूरे दिन धूप निकली रही। हालांकि हवाएं चलने से गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली। पर्वतीय क्षेत्रों में इस बारिश और बर्फबारी से हल्की-फुल्की ठंड फिर से लौट आई है और और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन मैदानी जनपद में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया है , मैदानी इलाकों में सुबह मौसम साफ हो गया।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान 14. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें