Uttarakhand Weather: वीकेंड मौसम पूर्वानुमान, आज मौसम शुष्क , कल इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
देहरादून। Weekend Weather Forecast Uttarakhand , उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और रात को ठंड बनी हुई है जबकि दिन में चटख धूप खिलने से गर्माहट महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक वीकेंड पर आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है जबकि कल पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार 21 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में कहीं भी आज बारिश या फिर बर्फबारी के आसार नहीं हैं। अधिकतर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी।
पूर्वानुमान की मानें तो कल से मौसम बदल सकता है, 5 जिलों (उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़) में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ साथ बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से सुबह और रात को ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
उत्तराखंड में कल और अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
22 फरवरी: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
23 फरवरी: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला के ऊंचाई वाले इलाकों (3000 मीटर से अधिक) में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 फरवरी : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
25 फरवरी : प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क के रहने की संभावना
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही नई टिहरी का तापमान 20 पॉइंट एक डिग्री जबकि न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। Nowcast For Uttarakhand State ,Weekend Weather Forecast Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


