Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम , इन जिलों में दो दिन बारिश- बर्फबारी का अंदेशा
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में आज और कल हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप और छांव के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 18 फरवरी बुधवार और कल 19 फरवरी गुरुवार को पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 फरवरी से एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर में अधिकतम 27.7 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री और न्यूनतम 5.5 डिग्री रहा, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 18.7 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। Nowcast For Uttarakhand State Uttarakhand Weather Update News
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


