Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, यहां बारिश बर्फबारी से गिरेगा तापमान
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क और सुहावना बना हुआ। सुबह- शाम ठिठुरन भरी सर्दी के अलावा दिन में चटख धूप खिलने से राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में वीकेंड पर मौसम के मिजाज आंशिक परिवर्तन की संभावना है। आज 13 दिसंबर शनिवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 14 दिसंबर रविवार को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात के अलावा प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आईए विस्तार से जानिए उत्तराखंड में आज और कल कैसा रहेगा मौसम।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 13 दिसंबर शनिवार को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 दिसंबर रविवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर , चमोली , रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो फिलहाल तापमान में मामूली गिरावट के अलावा कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश में आज और कल उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। वही दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम 25.3 डिग्री और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ,
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update News
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


