Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम और बढ़ेगी ठंड, देखें लेटेस्ट IMD पूर्वानुमान

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की विदाई सूखा पड़ा हुआ है। पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के अलावा प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन चार दिन और मौसम शुष्क रहने के बाद आंशिक बदलाव के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 4 नवंबर सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 48 घंटे में पिथौरागढ़ बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों पर आंशिक तौर पर बादल और धुंध छाए रहने के आसार हैं।
अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क के रहने की संभावना है। उन्होंने बताया 8 नवंबर बाद मौसम में परिवर्तन के चलते
तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क
उत्तराखंड में अक्टूबर पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हो गई थी जिसके बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के अलावा प्रदेश भर में अभी तक बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दोगुना अंतर बना हुआ है।
तापमान की स्थिति
मौसम शुष्क रहने के चलते देहरादून में तापमान में दोगुना अंतर है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.0 और 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को भी देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि सुबह के समय हल्की धुंध जा सकती है। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें