Uttarakhand Weather: उत्तरायणी से पहले बदलेगा मौसम, तेज गर्जन बारिश – बर्फबारी का यलो अलर्ट
Dehradun Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज स्थिर बना हुआ है। आसमान में बादल मंडराने लगे हैं वहीं कोहरा और शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में उत्तरायणी से पहले तेज गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आज और कल यानी 9 और 10 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा जबकि 11 जनवरी को मौसम के करवट लेने की संभावना है। 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश- बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज 9 जनवरी गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा वहीं उधम सिंह नगर ,हरिद्वार ,चंपावत ,पौड़ी और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 10 जनवरी को भी इसी तरह मौसम रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं ,जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया 12 जनवरी को भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं, 13 जनवरी के बाद 15 जनवरी तक एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18.8 और अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.1 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें