Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज भी बारिश- बर्फबारी से रहेगा बदलाव ,राहत की भी देखें अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News, उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। प्रदेश में मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को अनेक स्थानों में बूंदाबांदी के अलावा ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। पर्वतीय जिलों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में बुधवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज रात तक रहने की संभावना है।
उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज 19 फरवरी बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग ,चमोली , बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में बुधवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोंभ का असर आज रात तक रहने की संभावना है। कल से एक बार फिर प्रदेश भर में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार 20 से 22 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
बर्फबारी से गिरा तापमान
बुधवार को अचानक बदले मौसम ने प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड लौटा दी। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के साथ-साथ हेमकुंड साहिब में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।
केदारनाथ धाम में करीब 6 इंच तक ताजा हिमपात हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया।
पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ था और तापमान में बढ़ोतरी के चलते हल्की गर्माहट महसूस की जा रही थी। लेकिन बुधवार को बदले मौसम ने हालात बदल दिए। पहाड़ी जिलों में शीतलहर का असर बढ़ा, जबकि निचले इलाकों में भी बादल छाए रहने से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
कल से बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी तापमान में गिरावट आने के साथ ही कल से एक बार फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
Nowcast For Uttarakhand State, Uttarakhand Weather Update News
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


