Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल , घने कोहरे का येलो अलर्ट इन जिलों में, बढ़ेगी ठंड
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow (उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल (23-24 दिसंबर 2025): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज और कल (मंगल-बुधवार) को मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश के मैदानी जनपदों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है, वहीं अगले दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज और कल यानी 23 और 24 दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की आशंका है। राज्य के सभी जनपदों में आज और कल बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
चार दिन कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक़ 22 ,23 दिसंबर को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में, 24 और 25 दिसंबर को इन जिलों के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिले के मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं घना कोहरा भी छा सकता है। ऐसे में सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की एडवाइजरी जारी की गई है।
इसके अलावा 27 और 28 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, पंतनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


