Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज हल्की बारिश , छह जिलों में IMD Update
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला जुला बना रहेगा। राज्य के अलग- अलग स्थानों में आंशिक बादल के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं धूप खिलने से तापमान बढ़ने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार 30 सितंबर को राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर , चमोली ,उधम सिंह नगर , नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने की साथ ही हल्की बारिश की संभावना है वहीं अन्य जिलों में धूप -छांव के बीच मौसम मिला-जुला रहने के आसार हैं।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य में औसत तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वहीं रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


