Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज और कल बारिश- बर्फबारी , जानिए वीकेंड लेटेस्ट वेदर अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow (20-21 दिसंबर 2025) उत्तराखंड लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान आज और कल: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आंशिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज और कल मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पिछले लंबे समय तक शुष्क मौसम रहने के बाद प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में वीकेंड पर आज और कल बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईए विस्तार से जानते हैं 20 और 21 दिसंबर को किन जनपदों में बारिश- बर्फबारी की संभावना है और कहां मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में आज 20 दिसंबर शनिवार को आंशिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फबारी 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में आंशिक तौर पर बादल और कुहासा के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार 21 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के मैदानी क्षेत्र विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। वहीं पहाड़ की घाटियों में भी हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
22 दिसंबर से फिर शुष्क मौसम ,बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 दिसंबर से अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरा के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update News Today and Tomorrow, Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


