Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में बड़ा बदलाव आज से , देखें साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान

Dehradun, weekly weather forecast Uttarakhand- मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दोपहर में धूप खिली रह सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह- शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान के दिन वृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह के समय सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन दोपहर बाद दून सहित आसपास के क्षेत्र में चटक धूप निकल गई। जिस पर मौसम सामान्य बना रहा और मतदान करने आने वाले लोगों को भी खुले मौसम का साथ मिला।
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (24-30 जनवरी 2025) तक
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क के रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलने से जहां तापमान में वृद्धि होगी वही सुबह शाम पाला और कोहरे से ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आज 24 जनवरी से 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया 30 जनवरी से एक बार फिर प्रदेश में मौसम के करवट लेने से बारिश -बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।
ठंड से रखें सावधानी
दिन में धूप खिलने से जहां गर्मी का एहसास बना है वहीं सुबह शाम कोहरा पाले से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से वायरल बुखार सहित विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों के मुताबिक इस तरह के मौसम में तमाम बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लिहाजा ठंड से बचाव रखना चाहिए।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update ,Weekly Weather Forecast Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें