Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज भारी बरसात के साथ हिमपात का अलर्ट , रखें सावधानी
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (28.02.2025): उत्तराखंड में झमाझम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 28 फरवरी को भी प्रदेश के अधिकांश जनपदों में जमकर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है ,जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे पर नजर डालें तो सबसे अधिक रिकार्ड बारिश पुरोला में 92.0 मिमी दर्ज की गई। जबकि डंगोली 62.5 मिमी , नई टिहरी में 55.0 मिमी , जानकी चट्टी में 53.5 मिमी , कौसानी में 50.0 मिमी सहित कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गई। जबकि बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली, गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। उधर, माणा, नीति घाटी, औली, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, पर्यटक स्थल चोपता, कालीशिला के ऊपरी क्षेत्र के साथ ही गौंडार, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 28 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के देहरादून , उत्तरकाशी ,चमोली , रुद्रप्रयाग , पिथौरागढ़ , बागेश्वर , टिहरी ,पौड़ी ,नैनीताल , उधम सिंह नगर ,हरिद्वार , अल्मोड़ा और चंपावत जिले में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं इन जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश और ऊंची चोटियों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 1 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी कम होने से बारिश- बर्फबारी में कमी आने के आसार हैं।
इन जिलों में स्कूल बंद
मौसम विज्ञान केंद्र की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
तापमान की स्थिति
बारिश बर्फबारी के बाद तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 10.6 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


