Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम , बारिश- तूफान और भारी बर्फबारी का अलर्ट Video
Dehradun, Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज देर रात से प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम निदेशक के मुताबिक 4 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट रहेगा।
4 फरवरी को बारिश- तूफान,ओलावृष्टि और बर्फबारी का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर बताया है कि 4 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश , बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।
उन्होंने बताया प्रदेश के रूद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी ,चमोली , पौड़ी ,पिथौरागढ़ ,बागेश्वर , नैनीताल ,अल्मोड़ा ,चंपावत और टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। 5 तारीख को भी प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा जबकि 6 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Alert, Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


