Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम, कोहरा -ठंड से राहत नहीं, इन जिलों में येलो अलर्ट
देहरादून। Uttarakhand Latest Weather Update Today (09.01.2026) , उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 9 जनवरी शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं राज्य के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिल रही है लेकिन सूखी ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। उधम सिंह नगर सहित कहीं-कहीं मैदानी इलाकों में शीत दिवस की स्थिति भी बनी रह सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है , जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
वहीं मैदानी इलाकों में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, पहाड़ी इलाकों में रात के समय तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


