Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ से मैदान तक देखें यलो अलर्ट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today ( 30.01.2026): उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश से राहत मिलने के बाद अब पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा वहीं पहाड़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज शुक्रवार 30 जनवरी को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी है जबकि देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
हिमस्खलन की चेतावनी
राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5 बजे तक हिमस्खलन की आशंका जताई है।
अधिकारियों को अलर्ट किया गया
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ को उच्च जोखिम श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर को मध्यम जोखिम क्षेत्र में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन या पुराने एवलॉन्च के सक्रिय होने का खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं।
1 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से फिर मौसम बिगड़ने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल उत्तराखंड में 30 और 31 जनवरी को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं ,पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 फरवरी को प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी और बिजली चमकने की संभावना है। जिसका प्रभाव तीन से चार फरवरी तक बना रह सकता है।
Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


