Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान, पाला- कोहरे से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (16.12.2025): उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय छिछला कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा मौसम साफ रहेगा, वहीं अगले कुछ दिन पहाड़ी इलाकों में पाले का प्रकोप बढ़ने से तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड राज्य में आज 16 दिसंबर मंगलवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह के समय उथला कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।
यहां का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री रहने की संभावना है। यहां सुबह और शाम को ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रमुख मौसम केंद्रों पर दर्ज तापमान सोमवार को इस प्रकार रहा- देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 24. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान करीब 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, पंतनगर का अधिकतम तापमान लगभग 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
तो वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान लगभग 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान लगभग 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


