Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन के आसार ,कल का भी देखें मौसम पूर्वानुमान

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का एहसास शुरू हो गया है वहीं ,पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश के तीन पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है ,वहीं पांच पर्वतीय जनपदों में 2950 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अन्य सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा कल भी प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल (07.03.2025-08.03.2025):
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 7 मार्च शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है ,वहीं प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कल 8 मार्च शनिवार को भी प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 7 मार्च से लेकर 9 मार्च तक प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया एक बार फिर 10 मार्च से अगले तीन दिन पर्वतीय जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है , जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।
पांच जिलों में हिमस्खलन की संभावना
देहरादून। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली , रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में 2950 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच की संभावना व्यक्त की है।
डीजीआरई चंडीगढ़ ने जारी अपने एवलांच वार्निंग बुलेटिन में शुक्रवार शाम 7:00 बजे तक एवलॉन्च की संभावना व्यक्त की गई है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ,वहीं गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.8 न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.1 न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow Nowcast Uttarakhand Forced Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें