उत्तराखंड – मौसम का तत्कालिक पूर्वानुमान , इन पांच जिलों में 3 घंटे झमाझम बारिश के आसार
Dehradun, Nowcast For Uttarakhand State: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कब बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्रदेश में पल-पल मौसम करवट ले रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र आईएमडी ने उत्तराखंड राज्य के लिए 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में अगले 3 घंटे गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर ,नैनीताल ,चंपावत , पिथौरागढ़ , बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश की संभावना है वहीं पौड़ी गढ़वाल में भी हल्की बारिश की संभावना है जबकि अन्य शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। Nowcast For Uttarakhand State

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


