Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश, मैदानी इलाकों में राहत, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पहाड़ों में बारिश, मैदानों में राहत के आसार
पहाड़ों में ठंडक बढ़ी, 4 मई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
देहरादून, 29 अप्रैल 2026: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि उमस भरी गर्मी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन आज राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 4 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
देहरादून, नैनीताल सहित कई जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में येलो अलर्ट रहेगा।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
पहाड़ से मैदान तक गिरा तापमान
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के 37.9 डिग्री से कम है।
नई टिहरी में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम रहा।
पर्वतीय क्षेत्रों में नुकसान
पर्वतीय इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर ज्यादा देखने को मिला।
कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।
बागेश्वर में तेज तूफान के चलते टीन की छतें उड़ गईं और एक मकान पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ। बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही।
हालांकि, बारिश से गर्मी और जंगलों की आग से राहत मिली है।
प्रमुख शहरों का तापमान
देहरादून: 34.7 / 21.8°C
ऊधम सिंह नगर: 36.4 / 22.0°C
मुक्तेश्वर: 28.1 / 13.9°C
नई टिहरी: 25.6 / 15.2°C
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर: आमने-सामने बाइक भिड़ंत में छात्र की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा