Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज सुहाना मौसम, कल से ऐसे चढ़ेगा पारा
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार 4 मार्च (होली) को प्रदेशभर में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में चटक धूप खिलने से तापमान में आज से धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होने के संकेत हैं।
4 मार्च
प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी वर्षा या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। दिन में धूप के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
5 मार्च
पूरे राज्य में मौसम स्थिर और शुष्क रहेगा। साफ आसमान के बीच दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है।
6 मार्च
पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। सुबह-रात हल्की ठंड, जबकि दिन में सुहावनी धूप से पारा चढ़ने के संकेत।
7 मार्च
राज्यभर में शुष्क मौसम बना रहेगा। दिन में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी, जबकि सुबह और रात को हल्की ठंड बनी रह सकती है।
8 मार्च
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
9 मार्च
उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
10 मार्च
पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। साफ आसमान के बीच दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है।
मौसम विभाग केंद्र देहरादून के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी का तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा। पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
कुल मिलाकर: प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर और सुहावना बना रहेगा। 5 मार्च से तापमान में क्रमवार बढ़ोतरी के साथ दिन में हल्की गर्मी का एहसास।
तापमान की स्थिति
मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी
(देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर)
मैदानी इलाकों में तापमान लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।
4 मार्च: अधिकतम 29°C | न्यूनतम 14°C
5 मार्च: 30°C | 15°C
6 मार्च: 31°C | 16°C
7 मार्च: 31°C | 16°C
8 मार्च: 32°C | 17°C
9 मार्च: 32°C | 17°C
10 मार्च: 32°C | 17°C
दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा और सुबह-रात की ठंड में कमी आएगी।
पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड बरकरार
(उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी)
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।
4 मार्च: 18–20°C | 6–8°C
5 मार्च: 19–21°C | 7–9°C
6 मार्च: 20–22°C | 8–9°C
7 मार्च: 21–22°C | 9–10°C
8 मार्च: 22–23°C | 9–10°C
9 मार्च: 22–23°C | 10–11°
10 मार्च: 22–23°C | 10–11°C
8 और 9 मार्च को 3800–4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी संभव है, हालांकि इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा।
समग्र स्थिति
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर और शुष्क बना रहेगा। तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर तेज होगा, जबकि पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


