उत्तराखंड मौसम: रात्रिकालीन तत्कालिक अलर्ट ,इन जनपदों में भारी से भारी बारिश की संभावना
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। रात्रि 9:00 बजे जारी 3 घंटे के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून ,चंपावत ,नैनीताल ,टिहरी ,पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा देहरादून बागेश्वर टिहरी चमोली उधम सिंह नगर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अनेक स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।
मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि नदी नालों और बरसाती नहरों में अचानक जल वृद्धि की संभावना है विशेषकर नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तथा साथ ही नदी नालों को पार न करने की सलाह भी दी है और प्रशासन को अलर्ट रहने को भी कहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


