Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम, जानिए पहाड़ से मैदान तक IMD पूर्वानुमान

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (23.03.2025): उत्तराखंड में शनिवार को अचानक मौसम का रुख बदलने से मौसम सुहावना हुआ। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा देवीधुरा में 6.0 मिमी, देवाल में 2.0 मिमी ,शीतलाखेत ,मटेला , चौबटिया , रानीखेत सहित तमाम इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 23 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज रविवार 23 मार्च को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया आने वाले तीन-चार दिन प्रदेश के मौसम में कोई बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है , पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 सेल्सियस दर्ज किया गया , पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ,नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें