Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में जानिए बारिश, तापमान और ठंड की अपडेट
देहरादून। Weekly weather forecast for Uttarakhand साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15-21 दिसंबर 2025): उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क मौसम के बीच सुबह- शाम कड़क सूखी ठंड के अलावा दिन में चटख धूप खिलने से राहत का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह 15 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस सप्ताह भी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि अगले चार-पांच दिनों में तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 15 दिसंबर से लेकर रविवार 21 दिसंबर तक इस सप्ताह उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले चार-पांच दिन बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं इस सप्ताह पहाड़ की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा और पाले का प्रकोप बढ़ने की भी संभावना है
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सर्दियों की बारिश न होने के कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। वहीं आने वाले दिनों में रातें और सर्द होने के आसार हैं। जबकि दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड कम लगेगी। वहीं रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.4 न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.9 और अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। Weekly weather forecast for Uttarakhand , Uttarakhand Weather Update News
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


