Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में जानिए बारिश -बर्फबारी और तापमान की स्थिति
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand, साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड ( 23 फरवरी से 1 मार्च 2026): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड राज्य के लिए 23 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है , जबकि मैदानी इलाकों में सप्ताह भर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं इस सप्ताह पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी जबकि दिन में चटख धूप खिलने से गर्मी की तपिश महसूस होगी। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा।
देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान—
23 फरवरी: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला के ऊंचाई वाले इलाकों (3000 मीटर से अधिक) में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 फरवरी : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
25 फरवरी: प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
26 फरवरी: प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।
27 फरवरी : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
28 फरवरी : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
1 मार्च: प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Weekly Weather Forecast Uttarakhand, साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड , Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


