Uttarakhand Weather: साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में जानिए कब होगी बरसात, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
देहरादून। Weekly Weather Forecast Uttarakhand , साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड (24-30 नवंबर 2025): उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह आज 24 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो-तीन दिन में रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड (24-30 नवंबर 2025):
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिलने से दोपहर के तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ने बताया कि उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। पर्वतीय इलाकों में रात को पाला पड़ने से ठंड में हिज़ाफा होने की संभावना है, वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल कहीं-कहीं हल्के कोहरे के अलावा अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से दोपहर के तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा ,पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ ,नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Uttarakhand Weather Update , Weekly Weather Forced Uttarakhand
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



