Uttarakhand Weather: वीकेंड पर कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम , जानिए पहाड़ से मैदान तक वेदर अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today and Tomorrow: उत्तराखंड वीकेंड मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 28 फरवरी और कल रविवार 1 मार्च को मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है। आज प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है , जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कल से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
वीकेंड मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार 28 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा / बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
कल का मौसम रविवार 01 मार्च 2026
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1मार्च रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में 1 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 1 से 5 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप के चलते तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहेगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्माहट का एहसास जारी रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल रविवार को भी मौसम शुष्क रहने के चलते हैं दिन के तापमान में एक डिग्री की ओर बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


