Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज और कल कैसा रहेगा मौसम, जानिए वीकेंड वेदर अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today and Tomorrow, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल (27-28 दिसंबर 2025): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में वीकेंड पर आज और कल मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से शीतदिवस की स्थिति बनी रहेगी। जबकि पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में कहीं-कहीं धूप खिलने से थोड़ा राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के अलावा औसत तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में आज और कल मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के हरिद्वार , उधमसिंह नगर ,नैनीताल, चम्पावत, देहरादनू और पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं – कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है ,इन मैदानी क्षेत्रों में कहीं – कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
वहीं देहरादून में भी आज सुबह के वक्त कुहासा छाए रहने का अनुमान है जबकि, आज राजधानी का आसमान साफ रह सकता है और कहीं बादल भी मंडरा सकते हैं ,आज आज देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है। प्रदेश में कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ,पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


