Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मौसम- भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट ,आज 9 जिलों में छुट्टी घोषित ,रखें सावधानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड मौसम- भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट ,आज 9 जिलों में छुट्टी घोषित ,रखें सावधानी

Mohan Chandra Joshi July 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है फिलहाल बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में आज भारी से भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। उन्होंने इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। uttarakhand weather update

मुख्यमंत्री ने सोमवार देर रात किया आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात देहरादून, सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण कर, प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम पहुंचे 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, डीएम ने साझा की यात्रा, जनगणना और मानसून तैयारियों की जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। उनकी भूमिका ऐसे समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे। सभी जिलों के साथ परस्पर समन्वय एवं संवाद कायम कर काम करें। उन्होंने कहा आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में नदियों के वर्तमान जलस्तर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा जो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहां के प्रशासन को अलर्ट किया जाए एवं नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अति शीघ्र सुरक्षित स्थानों में भेजा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा बाधित सड़कों को तुरंत खोला जाए। जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से फ़ोन में वार्ता कर दारमा, व्यास सहित अन्य घाटियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन में वार्ता कर मलारी में हुए भूस्खलन, के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उत्तरकाशी से दूरभाष के माध्यम से संबंधित जिलों में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हैं उन्हें अति शीघ्र निकालने की व्यवस्था की जाए साथ ही उनके रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला स्तर पर कोई भी कमी होने पर तुरंत शासन को सूचित किया जाए।

राज्य के 9 जिलों में 11 जुलाई को रहेगी छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारियों ने ​उनके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, गैर शासकीय,निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि कई जिलों के जिलाधिकारी रविवार को ही अवकाश की घोषणा कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: मानसून से पहले एक्शन में डीएम, बाढ़ सुरक्षा और विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के जिलों में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया। कई जिलों में सोमवार को भी अवकाश घोषित किया गया था। वहीं राजधानी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग चमोली, पौड़ी और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों ने उनके जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय ,गैर शासकीय ,निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार को चमोली के जिलाधिकारी ने 11 जुलाई और 12 जुलाई को सभी शासकीय ,गैर शासकीय,निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 दिन का अवकाश घोषित कर दिया था।
इससे पहले रविवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में 10 जुलाई,11 जुलाई और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया था। जबकि नैनीताल जिले में सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी स्कूलों और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक 4 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया था। ऊधमसिंह नगर में 10 जुलाई और 11 जुलाई के लिए 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया था। uttarakhand weather update

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड मौसम- भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड मौसम अपडेट रखें सावधानी

Related Stories

गौला नदी खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड और बिना दस्तावेज वाहनों की जांच और कार्रवाई का दृश्य। गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
देहरादून में होमगार्ड भर्ती द्वितीय चरण की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी होने से संबंधित दस्तावेज़ों की प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जलती हुई वॉल्वो बस। Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
देहरादून में स्मार्ट सिटी समीक्षा बैठक। Dehradun Smart City: 21 परियोजनाएं पूरी, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर

Dehradun Smart City: 21 परियोजनाएं पूरी, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
कालाढूंगी में साहित्यिक कार्यक्रम ‘अभिव्यंजना 5.0’ के दौरान संबोधन देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं, समाज के चिंतक और मार्गदर्शक भी हैं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं, समाज के चिंतक और मार्गदर्शक भी हैं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गौला नदी खनन क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड और बिना दस्तावेज वाहनों की जांच और कार्रवाई का दृश्य। गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज

  • देहरादून में होमगार्ड भर्ती द्वितीय चरण की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी होने से संबंधित दस्तावेज़ों की प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी

  • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जलती हुई वॉल्वो बस। Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित

  • देहरादून में स्मार्ट सिटी समीक्षा बैठक। Dehradun Smart City: 21 परियोजनाएं पूरी, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • महानगर

    Dehradun Smart City: 21 परियोजनाएं पूरी, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (606)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,344)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,384)
  • खेल (353)
  • चंपावत (948)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (291)
  • दुर्घटना (613)
  • देहरादून (10,645)
  • नैनीताल (6,286)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (477)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,016)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (705)
  • रोजगार (487)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज गौला खनन क्षेत्र में अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक चालान और 5 डंपर सीज उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी उत्तराखंड: होमगार्ड भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ, दिशा-निर्देश जारी Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित Haridwar News: चलती वॉल्वो बस में भड़की भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री सुरक्षित Dehradun Smart City: 21 परियोजनाएं पूरी, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश Dehradun Smart City: 21 परियोजनाएं पूरी, ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण