Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में 12 जुलाई तक मानसून का असर तेज रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। एसईओसी ने जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, जबकि लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।
Mohan Chandra Joshi July 8, 2026
uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-july-2026.webp

9 और 10 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की।

ख़बर शेयर करें -

9-10 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 12 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 जुलाई तक प्रदेश में मानसून का प्रभाव बेहद सक्रिय रहने की संभावना है। 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
9 जुलाई: सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 जुलाई: पांच जिलों में फिर ऑरेंज अलर्ट
10 जुलाई को भी प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन घंटे का तात्कालिक पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कोटद्वार, चौखुटिया, रानीखेत, रामनगर, हल्द्वानी, टनकपुर, खटीमा, बाजपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ तेज बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
एसईओसी ने जिलाधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें, आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधन और मानवबल 24×7 उपलब्ध रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्ण सतर्कता बरतें।
प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील
सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। नदी-नालों, बरसाती गधेरों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी मौसम संबंधी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की भी अपील की है।

नैनीताल डीएम ने भी जारी किए विशेष निर्देश
नैनीताल में 9 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा और गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील मोटर मार्गों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने और मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और राहत-बचाव व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने नागरिकों से भी मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 अथवा टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRainAlert #IMADehradun #IMDAlert #Monsoon2026 #OrangeAlert #Uttarakhand #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandRainAlert Rain Alert

Related Stories

उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंचीधाम की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्ण साक्षरता कार्यक्रम में नव-साक्षरों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

  • देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • मसूरी शरदोत्सव-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

  • आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैंचीधाम की यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,683)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,534)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,340)
  • नैनीताल (6,579)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,218)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक Mussoorie News: शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: कैंचीधाम में वीकेंड भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश