Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज से बड़ा बदलाव , इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज 01 अप्रैल से मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अब अगले सप्ताह से तेजी के साथ तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अप्रैल तक पूर्वानुमान जारी कर 01 और 02 अप्रैल आंशिक बादल के साथ जहां प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है वहीं 03 ,04 और 05 अप्रैल बारिश- ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम पूर्वानुमान (01 से 06 अप्रैल )
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 01 अप्रैल को मौसम शुष्क के रहने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादल के साथ ही कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
वही 02 अप्रैल को पर्वतीय जनपदों में आंशिक बादल के साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
03 और 04 अप्रैल को नौ जनपदों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 03 और 04 अप्रैल को प्रदेश के देहरादून ,उत्तरकाशी, चमोली , बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग , टिहरी ,पौड़ी और नैनीताल जिले में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश संग ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
5 अप्रैल को 11 जनपदों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अप्रैल को देहरादून ,उत्तरकाशी, चमोली , बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग , टिहरी ,पौड़ी , नैनीताल , अल्मोड़ा और चंपावत जिले बारिश ,ओलावृष्टि और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है।
6 अप्रैल से में कमी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 06 अप्रैल को प्रदेश में बारिश में कमी के आसार हैं वहीं 7 अप्रैल को बार फिर प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update Nowcast For Uttarakhand Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


