Uttarakhand Weather: मौसम में थर्टी फर्स्ट तक कोहरा – शीतलहर अलर्ट , यहां स्कूलों में छुट्टी घोषित
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश- बर्फबारी के बाद अब कोहरे -शीतलहर की आंशका बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
(30-31दिसबंर)
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 30 दिसंबर सोमवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में कोहरे -शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 दिसंबर मंगलवार को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कोहरा- शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
चमोली -हिमस्खलन की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनपद चमोली के 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है जिलाधिकारी को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेजे पत्र में कहा है कि रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भारत सरकार ने पत्र जारी करते हुए 30 दिसंबर को
5:00 बजे के मध्य चमोली जनपद में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट लेवल 3 जारी किया है उक्त उपरोक्त चेतावनी का संज्ञान लेते हुए तुरंत समुचित कार्रवाई करने एवं ऐतिहातिक कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए जा रहे हैं।
देहरादून जिले में 4 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के तहत प्रशासन सतर्क हो गया है। भारत मौसम विभाग, देहरादून और एन.डी.एम.ए. के राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद देहरादून में आगामी दिनों में बर्फबारी और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम में यह परिवर्तन विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के रूप में देखने को मिल सकता है, जिसके कारण शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मौसम के इन प्रभावों के मद्देनजर, जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने 28 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय विशेष रूप से शीतलहर और बर्फबारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जले और कंबल वितरित
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर नैनीताल जिले में हिमपात, शीतलहर, एवं कोहरे से बचाव के लिए विभिन्न निकाय क्षेत्रों में रैन बसेरे, अलाव जलाने व कंबल वितरण कार्यों में तेजी लाई गई है ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में 85 स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शीतलहर और ठंड से बचने के लिए राहगीरों व यात्रियों के लिए जिले में 9 रैनबसेरे संचालित किया जा रहे हैं जिनमें 182 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा वर्तमान में 37 व्यक्ति रैन बसेरे में रह रहे हैं। शीत लहर वह ठंड को देखते हुए निकायों द्वारा अब तक 437 लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। जबकि इस शीतकालीन सीजन में अब तक 1436 अलाव जलाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को बर्फबारी वह बारिश के बाद पढ़ने वाली शीत लहर के मद्देनजर ठंड से बचाव की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , पंतनगर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा और नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें